11 वर्षीय बच्ची ने राम मंदिर के लिए जुटाएं 50 लाख रुपए
बाल कथाकार भाविका कक्षा 6 की छात्रा हैं
देशभर में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए राम मंदिर अयोध्या समर्पण निधि के तहत लोगों से दान एकत्र किया जा रहा है। समर्पण निधि में हमने कई किस्से सुने जिसमे बच्चों ने अपनी गुल्लक ,बूढ़ी मां ने पूरी बचत दे दी। लेकिन आज हम ऐसी बच्ची की बात कर रहे जो महज 11 साल की है, लेकिन उसका जज्बा काबिले तारीफ है।
11 वर्षीय भाविका माहेश्वरी मूलत: शेरगढ जोधपुर राजस्थान निवासी है और है उसके पिता राजेश माहेश्वरी सूरत में स्कूल संचालन करते है। सूरत की 11 वर्षीय बेटी ने सूरत में 4 रामकथाएँ करके 50 लाख रुपये एकत्र कर राम मंदिर को समर्पित किया है मंदिर। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से फंड देने की अपील की है।
भगवद गीता के रसपान से श्रोताओं होते है मंत्रमुग्ध
सूरत की 11 साल की बच्ची व्यासपीठ से भगवत गीता का रसपान करवाते समय श्रोता भक्ति के महासागर में गोता लगाते है। उनके सुमधुर ध्वनी से माहौल भक्तिमय हो जाता है। कक्षा 6 की छात्रा ने भारत की संस्कृति जतन-संवर्धन का बिड़ा उठाया है। स्कूली शिक्षा के साथ-साथ भगवद गीता का अध्ययन करना शुरू कर दिया, फिर रामायण का पाठ करते हुए भगवान राम के अस्तित्व और उनकी महानता के गुनगान जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
साथ ही अपील लोगों से अपील कर रही है कि हमारे जीवनकाल में राममंदिर का निर्माण का कार्य हो रहा है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमें सहयोग का ऐतिहासिक मौका नही छोडऩा चाहिए।
भाविका मोबाइल एडिक्शन क्लीनिक एवं टैलेंट वल्र्ड की फाउंडर
कक्षा 6 की छात्रा भाविका भाविका मोबाइल एडिक्शन क्लीनिक एवं टैलेंट वल्र्ड की फाउंडर है। हाल ही में केंद्र सरकार ने पब्जी सहित 119 चाइनीज एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन सूरत की 11 वर्षीय भाविका माहेश्वरी ने इससे पहले अप्रैल 2019 में ही प्राइम मिनिस्टर आफिस,मेडिकल कॉउंसल ऑफ इंडिया, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री, शिक्षा मंत्री,बाल एवं महिला संसाधन मंत्रालय सहित काफी अग्रणी लोगों को पबजी जैसे गेम बैन करने की अपील की थी।
भाविका अब तक 40 से ज्यादा स्कूलों में पब्जी एवं मोबाइल एडिक्शन पर सेशन ले चुकी है। साथ ही उसे रतन टाटा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ,कैबिनेट मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद, गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपानी से प्रशंशा पत्र मिला है।
भारत की आत्मा भगवान राम में बसती है: भाविका
बाल कथाकार भाविका माहेश्वरी ने बताया कि राम मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर भी है। भारत की आत्मा राम में बसती है। रामायण आज के दौर में सबसे जरूरी है। जब सामाजिक ढाँचा बिगड़ रहा है तब सबसे अधिक रामायण संदेश हमें सही प्रेरणा देते है। रामायण के 7 कांड मनुष्य के जीवन की उन्नति की 7 सीढिय़ां है, जिसे पढक़र अच्छा जीवन बिता सकते हैं। जब तक हम रामायण के संदेशों को जीवन में नही उतारेंगे तब तक शांति नही मिलेगी।
आज के आधुनिक युग में जहाँ बच्चे भारतीय संस्कृति से दूर होकर पाश्चात्य संस्कृति की तरफ बढ़ रहे है। जिसके कारण समाज मे अपराध भी बढ़ रहे है।
रामायण एक धार्मिक ग्रंथ ही नही ,समाज शांति,नीति शांति का काव्य है। दुनिया में पहली ये कहानी है जहाँ सभी पत्रों ने खुद अपने जीवन चरित्र से पूरी दुनिया को कैसे जीना चाहिए? वो ज्ञान प्रैक्टिकल दिया है।