प्रादेशिक

कांग्रेस ने आवश्यक चीजो में भारी वृद्धि के विरोध में सायरा में रैली निकाली, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

उदयपुर (कांतिलाल मांडोत) । उदयपुर जिले के गोगुन्दा तहसील में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एंव देहात जिला कांग्रेस के आदेशानुसार देश मे खाद्य तेल, खाना पकाने वाली गैस,दालों अन्य घरेलू सामानों सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि तथा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक काँग्रेस कमेटी गोगुंदा द्वारा महिलाओं के नेतृत्व में बुधवार को विधान सभा गोगुंदा के स्तर पर आन्दोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला कांग्रेस कार्यकर्ता , महिला नेता , युवा कांग्रेस और विभागों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल हुए। विरोध कार्यक्रम मांगीलाल गरासिया के नेतृत्व में किया।

सायरा हनुमान टेकरी से रवाना होकर उपतहसील कार्यालय पहुंची। वहां खाद्य सामग्री और पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि का विरोध किया। ब्लॉक कांग्रेस और ब्लॉक महिला कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा। मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी। मोदी हाय हाय के नारे सडक़ो पर गूंजे। कीमतों में वृद्धि के जो प्रभाव और जनता पर विशेष रूप से घरों पर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हुई वृद्धि से 7 जुलाई से 15 जुलाई तक पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी की मांग को लेकर अपने क्षेत्र के आस पास सभी पेट्रोल पम्पों पर विशाल सिग्नेचर कैम्पन चलाया गया।

नारायण पालीवाल ने बताया कि मूल्य वृद्धि और पेट्रोल डीजल के भाव मे भारी वृद्धि से आम जनता की कमर तोड़ दी है। मांगीलाल गरासिया के नेतृत्व में निकाली गई रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और महिला नेता मौजूद रही। इस दौरान यूथ उपाध्यक्ष अभिमन्युसिंह झाला,सायरा प्रधान सवाराम आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button