प्रादेशिक

गोगुन्दा में नही थम रही कोरोना की रफ़्तार, सामने आए28 नए मामले

उदयपुर (कांतिलाल मांडोत) ,राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है।उदयपुर सहित गांवो में भी कोरोना का कहर जारी है।गोगुन्दा तहसील में  आज फिर 28 कोरोना मरीज मिलने से क्षेत्र में टॉक ऑफ विलेज बन गया है।गोगुन्दा और सायरा डिवीजन को मिलाकर 28 मरीज मिलने से इलाके में भय पसर गया है।गोगुन्दा सहित क्षेत्र में कई दिनों से मरीजों का घटना बढ़ना लगा हुआ है।कल शुक्रवार को 23 केस दर्ज किए।आज फिर  कोरोना संक्रमित बढ़कर 28 हो गए है।
गोगुन्दा में सख्त प्रतिबंध भी लगाए गए है।क्षेत्र में आगामी तीन मई तक सख्त निर्देश दिए गए है।क्षेत्र में गोगुन्दा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी  डॉ ओपी  रायपुरिया के मार्ग मार्गदर्शन में  टीकाकरण अभियान  भी चलाया गया था,जिसमे ज्यादा से ज्यादा  लोगो  को टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी किया गया।गोगुन्दा, कोटड़ा और सायरा में टीकाकरण अभियान में सैकड़ों लोगों ने फायदा उठाया है।
आगामी एक मई से 18 वर्ष के युवाओं का टीकाकरण किया जायगा।दरअसल,दुनिया मे हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस में राजस्थान या भारत देश की ही समस्या नही है इसमें विश्व की महाशक्ति अमेरिका भी पिछे नही है।अमेरिका भी जूझ रहा है।ज्यादा मामले सामने आने से उदयपुर के अस्पतालों की स्थितियों में  भी बदलाव देखने को मिल रहा है।आलम यह है कि ज्यादातर अस्पताल में ऑक्सीजन की खींचतान के बावजूद प्रशासन सारे इंतजाम कर रहा है।
उदयपुर प्रशासन संकट से निपटने के लिए हर प्रयास कर रह रहा है।बढ़ते कोरोना के मामलों में कमी लाने और कोरोना की चेन तोड़ने के लिए आप घर पर ही रहे।जिनकी इम्युनिटी की शक्तितेज है और दस प्रतिशत  कोरोना पॉजिटिव मरीज  को होम क्वारेंटएल किया है। चिकित्सक के मार्गदर्शन में आज सभी मरीजो को घर पर ही होमआइसोलेट  किया गया  है।अस्पताल में वे ही मरीज को भेजा जा रहा है,,जिनका ऑक्सीजन लेवल 90 प्रतिशत है।ऐसे मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता रहती है।प्रशासन हर समय लोगो से अपील कर रहा है।आप घर पर ही रहे।आप घर पर ही रहते है तो कोरोना आपको छु भी नही सकता है।
आज पानेर,राव मादडा, ईसवाल,गोगुंदा, हथनियावर,पड़ावली ,सेमटाल,पानेरियो की भागल सुहावतो का गुड़ा, नान्देशमा, छिपला,चोर बावड़ी,देवरो का खेड़ा, कुचोली,नोकडा कला आदि गांवो के 28 कोरोना संक्रमित मिलने से फिर से माहौल दहशत भरा हो गया है। गोगुन्दा और सायरा में कोरोना के मरीजो में बढ़ोतरी हुई है।सायरा चिकित्सा अधिकारी आर एस मीणा बताया कि आज गोगुन्दा और सायरा को मिलाकर 28 मरीज मिले है। सबको होमाऐसोलेट किया गया ।उन्होंने बताया  कि जिन कोरोना मरीजो के ऑक्सीजन लेवल 90 या इससे कम है उनको ही उदयपुर रेफर किया जायगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button