गुजरात

पति को पत्नी ने पीट-पीटकर मार डाला

लोग कहते है कि प्रेम विवाह ज्यादा दिनों तक ठीक नहीं पाता है। क्योंकि शादी पहले और शादी के बाद परिस्थितियां काफी बदल जाती है। शादी होने के बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव होता रहता है। कभी-कभी यह विवाद इतना बढ़ जाता है दोनों अपना अलग रास्ता अख्तियार करने का मन बना लेते है। कभी-कभी दोनों में से किसी एक को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के खेडा जिले के कपडवंज तहसील में सामने आया है। जिसमें पत्नी ने पति की की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी। मुतक ने दो साल पहले आरोपी पत्नी से लव मैरेज किया था। उन्हें डेढ़ साल का मासूम बच्चा भी है। मृतक युवक पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

गुजरात के खेड़ा जिला कपडवंज तहसील के सुल्तानपुर गांव- कपडवंज की यह घटना है। सुल्तानपुर गांव की हीना और मुकेश ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। शुरूआती दिनों तक सबकुछ ठीक चल रहा था। दंपति जीवन दौरान उन्हें डेढ़ साल का पुत्र है। जैसे समय बीतता गया दोनों के कुछ मनमुटाव होने लगा। पति मुकेश परमार पत्नी हीना के चरित्र पर शक करने लगा और इस बात को लेकर हमेशा दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था।

15 अगस्त को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस बीच आवेश में आकर हीना ने पति मुकेश पर अचानक डंडे से वार कर दिया। जिससे मुकेश बुरी तरह घायल होने पर उसकी मौत हो गई। हिना ने सबूत मिटाने के लिए शव को घर के पिछले हिस्से में दफनाने की कोशिश की। लेकिन पड़ोसियों को उस पर शक होने से भंड़ाफोड़ हो गया। मृतक के चचेरे भाई रसिक परमार ने कपड़वंज गांव पुलिस थाने में घटना की रपट लिखवाई। पुलिस ने आरोपी हीना परमार को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button