प्रादेशिक

भारतीय सैनिको ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

उदयपुर (कांतिलाल मांडोत)। उदयपुर जिले के गोगुन्दा कस्बे ने भारतीय सैनिकों ने मेवाड़ की आन,बान और शान के प्रतीक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। गोगुन्दा कस्बे में आज ग्रेनेडियस रेजिमेंट 9वी बटालियन भारतीय फौज के जवानों ने पैदल यात्रा करते हुए गोगुन्दा की राजतिलक स्थली पहुंचे।

राजतिलक स्थली पर पहुंचकर सैनिको ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चन्द्रेश फतावत ,उपप्रधान लक्ष्मणसिंह झाला,जिला मंत्री दयालाल चौधरी,गोगुन्दा सरपंच कालूलाल गमेती ,एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिमत खटीक,कार्यालय मंत्री तुलसीराम भोई,भाजपा आईटी प्रभारी सुरेश तेली और कमलेश तेली सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button