सूरत

गर्लफ्रेंड को लेकर मजाक करना पड़ा भारी, दोस्त ने युवक की कर दी हत्या

सूरत के सिटीलाइट इलाके में गत देर रात दो सिक्युरिटी गार्ड खाना-खाने के लिए साथ में बैठे थे। इस दौरान मजाक मस्ती में गर्लफ्रेंड की बात निकली थी। जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने पर गुस्साये दोस्त ने चाकू से वार कर युवक की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर उमरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले जांच कर रही है।

सूरत के सिटीलाइट रोड पर स्थित नवमंगल कॉम्पलेक्स में रहनेवाला 22 वर्षीय अनिल यादव मूल उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह फिलहाल नवमंगल कॉम्पलेक्स में ही सिक्युरिटी गार्ड के तौरपर नौकरी करता है। उसके साथ 10 साल पुराना दोस्त बिरजू गुमान ठाकुर जो मूल मध्यप्रदेश का निवासी है वह भी महाराजा आर्केड के पार्किंग में सिक्युरिटी गार्ड के तौरपर नौकरी करता है।

दोनों हररोज रात को साथ में खाना खाते थे। गतरोज रात 11 बजे अनिल, बिरजू और उमेश तीनों दोस्त महाराजा आर्केड में बिरजू की ऑफिस में खाना खाने बैठे थे। तीनों दोस्त मजाक मस्ती कर रहे थे। तब अनिल यादव ने मजाक मस्ती में बिरजू को गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा। तब बिरजू ने बात को टाल दिया। लेकिन फिर भी अनिल ने बिरजू ने उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर मजाक मस्ती जारी रखने पर दोनों के बीच बोलचाल हुई।

इस दौरान बिरजू गुस्सा होकर ऑफिस से निकल जाने की बात कहने पर अनिल वहां से निकलकर महाराजा आर्केड पार्किंग में चला गया और बिरजू को गाली गलोच करके ऑफिस से बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी। जिससे बिरजू जब अनिल के पास गया तो उसने सलिया से सिर पर वार किया, जिससे बिरजू लहूलुहान हो गया। जिससे गुस्साये बिरजू ने अनिल के पेट और हाथ पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल बिरजू को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बिरजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button