प्रादेशिक

उदयपुर जिले के गोगुन्दा राजतिलक स्थली पर नवनियुक्त देहात जिला अध्यक्ष का गर्मजोशी से किया स्वागत

उदयपुर (कांतिलाल मांडोत) उदयपुर जिले के गोगुन्दा की राजतिलक स्थली में एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नवनियुक्त देहात जिला अध्यक्ष ललितसिह सिसोदिया का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है।संगठन में कार्यकर्ता रीढ़ है।इसलिए भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।सम्मान देना मुख्य धैर्य रहा है।कम समय मे राजतिलक स्थली पर जुटना संगठन में एकता की निशानी है।आज बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।ललितसिह का गोगुन्दा आगमन पर मेवाड़ी पगड़ी पहना कर फूलो की माला से स्वागत किया गया।राजतिलक स्थली पर पौधरोपण किया गया।इस कार्यक्रम में गोगुन्दा सहित अन्य गांव से भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकर नवनियुक्त देहात जिला अध्यक्ष ललितसिह का स्वागत कर बधाई दी ।

इस शुभ वेला पर गोगुन्दा प्रधान सुंदर देवी,मंडल अध्यक्ष चन्द्रेश फत्तावत,उपप्रधान लक्ष्मनसिंह झाला,पूर्व उप प्रदान पप्पू राणा भील,ओबीसी जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत,महामंत्री डीसी मेघवाल,युवा मोर्चा निखिल कोठारी आदि ने भाजपा देहात जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।

धोली घाटी गोगुंदा पर भाजपा मीडिया सहसंयोजक सुरेश तेली सुरेश सोनी पंचायत समिति सदस्य दिलीप गमेती ,गोगुंदा सरपंच कालू लाल गमेती, कमलेश तेली ,मनीष सोनी ,मनीष भाेई ,नितेश प्रजापत ,दलपत सिंह तंवर ,भुपेश चौधरी सेमटाल सरपंच मोती लाल गमेती पदम सिंह झाला आदि कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
बाईपास चौराहे पर नरपत सिंह झाला ,जितेश पालीवाल राम सिंह, हीरालाल गुर्जर ,तखटमल लोहार ,अजवेद्र सिंह आदि द्वारा राजतिलक स्थली पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल कोठारी उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह , देवड़ा किशन , मेनारिया ओम प्रकाश तेली ,सुरेश पालीवाल, कैलाश पालीवाल, नादेशमा सुरेश तेली, दादिया पूर्व सरपंच देवी सिंह ,रावलिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button