धर्म- समाज

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंकप्रेन्योर ने मनाया वुमन वीक

सप्ताह के दौरान किए स्वास्थ्य लक्षी , कानून लक्षी और सामाजिक कार्य

सूरत। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिंकप्रिन्योर द्वारा महिला सप्ताह मनाया गया। इसमें स्वास्थ्य, कानूनी जागरूकता और सामाजिक गतिविधि की गई।
पिंकप्रिन्योर की डायरेक्टर सुनीता नंदवानी ने कहा कि हर दिन महिला दिवस होता है और महिलाएं पहले से ही उतनी ही मजबूत हैं, जैसे झांसी की रानी अपने कंधों पर बच्चे को लेकर युद्ध के मैदान में प्रवेश किया था। इससे महिला सशक्त होने का दूसरा क्या श्रेष्ठ उदाहरण हो सकता है। ऐसे में पिंकप्रेन्योर द्वारा इस बार महिला दिवस केवल एक दिन नहीं बल्कि पूरा सप्ताह मनाया गया।

पहले दिन संस्था के सदस्य और वकील सदस्य पूनम मिश्रा और सोनल हडिया द्वारा महिलाओं के अधिकारों और कानूनों पर कानूनी मार्गदर्शन दिया। दूसरे दिन पूनम गेडिया द्वारा पानी का इस्तेमाल कैसे करे यानि पानी बचाओ और पानी कितना जरूरी है इसको लेकर जागरूकता की गई। तीसरे दिन सामाजिक गतिविधि में स्लम क्षेत्र के बच्चों को उपहार और नोटबुक वितरित किए गए। चौथे दिन प्रतिष्ठा पंड्या ने फायर सेफ्टी पर एक डेमो दिया और आग से कैसे बचे इसके बारे में जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की।

पांचवें दिन हीना कटारिया और विभा कटारिया ने बताया कि कैसे एक स्वस्थ खाना पकाने की कार्यशाला के माध्यम से स्वस्थ भोजन बनाया जाए। अंतिम दिन कीर्ति त्रिवेदी द्वारा एक स्वस्थ त्वचा कार्यशाला का आयोजन किया गया था। ये सभी गतिविधियाँ पिंकप्रेन्योर के निदेशक सुनीता नंदवानी के सहयोग से की गई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button