सूरत

पाटीदारों के गढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल का रोड शो

रैली में बाइक और कारों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

सूरत सहित पूरे राज्य में नगर निगम चुनाव को अब कुछ ही दिन शेष रह गए है। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस सहित पार्टियों ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने सूरत में चर्चित पाटीदार बाहुल्य क्षेत्र वाले आठ वॉर्ड में विशाल वाहन रैली निकाली। पाटीदारों का गढ़ और आस्था का केंद्र सरथाना में श्यामधाम मंदिर से प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की अगुवाई में रैली का प्रारंभ होकर अलग-अलग इलाकों में भम्रण कर प्रियंका टाउनशिप परवत पाटिया में समाप्त हुई।

आगामी नगर निगम चुनावों में सबसे अधिक उत्तेजना पैदा करने वाले सूरत नगर निगम के पाटीदार बहुमत वाले क्षेत्रों में मतदाताओं की चुप्पी अभी भी राजनेताओं को परेशान कर रही है। इस क्षेत्र में जिसे कभी भारतीय जनता पार्टी के गढ़ माना जाता था, कांग्रेस ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन के कारण पिछले नगरपालिका चुनावों में सबसे अधिक राजनीतिक लाभ उठाया था।

हालांकि इस बार तस्वीर बदल गई है। एक ओर पाटीदार आरक्षण आंदोलन द्वारा कांग्रेस पार्टी खुलकर विरोध किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी भी पाटीदार वोट बैंक पर जीत हासिल करने का प्रयास कर रही है। दोनों दलों में खींतातान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज सरथाणा में एक विशाल बाइक रैली आयोजित की । भाजपा की बाइक रैली में मिले अभूतपूर्व प्रतिसाद के कारण अब क्षेत्र में त्रिकोणीय जंग होगा।

आज सुबह 8 बजे सरथाना स्थित श्याम मंदिर से सांसद और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की अगुवाई में रैली वरछा-सरथाना-लंबे हनुमान रोड, पुना, हीरा बाग होते हुए दोपहर में परवत पाटिया पहुंची।

रैली एक साथ आठ वार्ड भम्रण किया, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा , संगठन के सभी पदाधिकारी और भाजपा उम्मीदवार शामिल थे। रैली के बाद बीजेपी अपने गढ़ में कब्जा पाने में कामियाब रहती है या नहीं यह तो 23 के बाद ही पता चलेगा।

शाम को परवत पाटिया और भागल में होगी जनसभा

पाटीदार गढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल का रोड-शो के बाद 17 फरवरी को शाम 7 बजे परवत पाटिया के माधवबाग गेट के पास जनसभा होगी। वहीं भागल के कोटसफिल रोड पर रात 8 बजे चुनावी जनसभा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button