धर्म- समाज

श्री राम भक्त मंडल सदस्यों ने किया सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ

श्री राम भक्त मंडल सूरत की ओर से शनिवार को सामूहिक श्री सुन्दर काण्ड का पाठ मंडल के सीमित सदस्यों ने पूरे विधि-विधान से परिवार सदस्यों के साथ सांई एडलाइफ फिटनेस,राज पांईट,पालनपोर जकात नाका, अड़ाजण में पुरषोत्तम काले के सौजन्य से सोशल डिसटेसिंग एवं प्रशासनिक निर्देशो के अनुसार 1311वां पाठ किया।

इस अवसर पर मंडल सदस्यों ने श्री बालाजी महाराज से सम्पूर्ण मानव जाति के लिए स्वस्थ रहने ओर कोरोना के संकट से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।

मंडल के सुनील माहेश्वरी ने बताया कि श्री राम भक्त मंडल गत 25 वर्षों से प्रत्येक शनिवार को भक्तों के निवास पर संगीतमय श्री सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन करता आ रहा है,उसी कड़ी में यह 1311वां पाठ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button