सूरत

सूरत : आम आदमी पार्टी ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन, सब देखकर रह गए दंग

भाजपा सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरने के लिए सभी विपक्ष दलों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी भी गुजरात में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध कर रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने सोमवार को पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का कुछ हटकर विरोध किया। जिसे सब देखकर हैरान रह गए। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार बेचनी है के बैनर के साथ सड़क पर उतर गए और केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढती महंगाई पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना ने सभी उद्योग-धंधे पर बुरा असर डाला है, ऐसे में लोगों को दो वक्त निवाला के जुगाड़ में भी दिक्कते आ रही है। अभिभावक बच्चों की फीस का भुगतान नहीं कर पा रहे है, स्कूल बंद होने के बावजूद स्कूल संचालक मनमानी से फीस वसूल रहे है। उपर से महंगाई ने आमआदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। पेट्रोल डीजन के दाम सातों आसमान पर है। लोग जिये तो जिये कैसे?

बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल के दामों के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सूरत शहरभर में विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अणुव्रत द्वार, अडाजण, भागल चार रास्ता क्षेत्र में विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें के कारण वाहनों में पेट्रोल से भराने सेअच्छा कार बेचना बेहतर है के बैनर के साथ विरोध किया। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर जीवनाश्यक चीजों पर पड़ रहा है। कांग्रेस के बाद शहर में आम आदमी पार्टी द्वारा महंगाई और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध से शहर की राजनीति में गर्माहट आ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button