सूरत

सूरत राम भरोसे, सिविल अस्पताल में प्राइवेट अस्पताल से रिफर मरीजों को भर्ती करना बंद

सूरत शहर में कोरोना के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है। इस बीच न्यू सिविल अस्पताल के वेंटिलेटर से लैंस सभी बेड फूल हो गए है। जिससे प्रशासन ने निजी अस्पताल से रेफर होकर आने वाले मरीजों भर्ती करने पर रोक लगा दी। सिविल अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया है। उधर ऑक्सीजन की कमी के कारण कई निजी अस्पतालों ने भी मरीजोंभर्ती करना बंद कर दिया है। एक तरफ सूरत में ऑक्सीजन की कमी की भरमार है, वहीं दूसरी ओर सूरत के सिविल अस्पताल में कोरोना के गंभीर मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दिया है।

कोरोना के गंभीर मरीज को आज सुबह से सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती करना बंद किए जाने से खलबली मच गई। गंभीर रूप से बीमार मरीज आते थे उन्हे फिलहाल इलाज के लिए भर्ती नहीं किया जाएगा।

सूरत शहर के निजी अस्पतालों में वर्तमान में गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं है, जिससे सिविल और स्मीमेर अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है। लेकिन आज अचानक सिविल अस्पताल में भी मरीजों को भर्ती करने से मना कर रहे हैं, जिससे मरीज के रिश्तेदारों की हालत बिगड़ रही है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों के रिश्तेदारों को मरीजों के बारे में चिंतित देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button