दुनिया

चीन के टार्गेट से दुनिया भी हैरान, पूरे शहर को सिर्फ तीन दिनों में लगाया जाएगा कोरोना टीका

बीजिंग, पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है, ऐसे में अन्य देशों की तरह चीन ने लोगों को कोरोना के खिलाफ टीकाकरण करने के लिए अभियान चलाया है और चीन ने एक ऐसा लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके बारे में जानकर दुनिया हैरान है।

चीन ने सीमावर्ती शहर रुइली के सभी नागरिकों को केवल पांच दिनों में टीकाकरण करने का फैसला किया है। शहर की आबादी तीन लाख है। शुक्रवार से अभियान का आगाज हो गया है। लोग कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

रुइली शहर में टीकाकरण की गति तेज करने का कारण यह है कि मंगलवार को यहां कोरोना के 16 नए मामले थे। जिसके कारण सरकार सर्तक हो गई थी और आखिरकार पूरे शहर के सभी नागरिकों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया था। शहर म्यानमार की सीमा से सटकर है। संक्रमित होने वाले में म्यानमार के नागरिक भी हैं। आज टीकाकरण के पहले दिन शहर की आधी आबादी को टीका लगाया जाएगा। लोगों को क्वारंटाइन में रहने का आदेश दिया गया है और गैर-जरूरी दुकानें बंद कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button