प्रादेशिक

सायरा पंचायत समिति के सुहावतो का गुड़ा पंचायत के कुमारवास गांव में महिला ने की खुदकुशी

उदयपुर (कांतिलाल मांडोत) गोगुन्दा तहसील की सुहावतो का गुडा पंचायत के कुमार वास में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों पता नही चल पाया है। मनुष्य में क्रोध एक क्षणिक पागलपन है। क्रोध में उठाया गया कदम कभी कभी गले की फांस बन जाता है। क्रोध में मनुष्य स्वयं पर नियंत्रण नही रख रख पाता और जीवन के लिए घातक बन जाता है। युवाओ में सहनशीलता की कमी है। जो लोग अपने जीवन को तुच्छ समझ कर नष्ट कर रहे है। वो क्रोध का चढ़ा हुआ पारा है। क्रोध मनुष्य को अंधा बना देता है। युवाओं को गलत कदम नही उठाना चाहिए।

अभी वर्तमान में जो देश मे आत्महत्या का मार्ग अपनाया जा रहा है। यह सभ्य समाज के लिए घातक है। ऐसी घटना दिन ब दिन बढ़ रही है। कुमारवासन में आवेश में कदम उठाया गया था वह भी कही कही क्रोध की पराकाष्ठा ही कारणभूत है। सायरा थाने को सूचना मिलने पर सायरा पुलिस कुमारवास घटना स्थल पहुँची। शव को नीचे उतारा। मृतका के शव को सायरा मोर्चरी में रखवाया। आज उसका पोस्टमार्टम हो गया।

सायरा थाना के हेडकांस्टेबल भेरूसिंह ने बताया कि हमे सूचना मिली कि कुमारवास में महिला ने फांसी लगा दी है।हम मौके पर पहुँचे। कुमारवास की रहने वाली गुलाबबाई नवलराम गमेती उम्र वर्ष 33 किसी कारणवश घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका पति काम पर गया हुआ था। पड़ोस में खबर पड़ी तो उसके पति को सूचना दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। आत्महत्या का कारण पता नही चल पाया है। क्रोध में आकर आत्महत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि एक महीने से मृतक महिला को मानसिक चिंता थी। उसी के कारण उसने अंतिम कदम उठाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button