
धर्म- समाज
जैन सोशल ग्रुप नक्षत्र संगिनी फोरम द्वारा 1 मिनट का गेम शो का आयोजन
सूरत। जैन सोशल ग्रुप नक्षत्र संगिनी फोरम द्वारा 1 मिनट का गेम शो प्रोग्राम किया गया। करीब 120 संगिनीयों ने गेम शो का लुत्फ उठाया। जिसमें जैन सोशल ग्रुप नक्षत्र मेन के अध्यक्ष पिनालभाई शाह उपस्थित थे।

ग्रुप अध्यक्ष हेमाबेन शाह ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। सचिव प्रहर्षि कनिया ने पूरे गेम शो का संचालन किया जिसमें उपाध्यक्ष सेजल और समिति के प्रत्येक सदस्य ने सहयोग किया। प्रत्येक संगिनी ने 1 मिनट का गेम खेला। शो में भाग लेना मनोरंजन से भरपूर था।विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।



