बिजनेससूरत

सूरत में टाटा सिएरा की एक साथ 111 गाडियों की डिलीवरी  ग्राहकों को सौंपी 

सूरत। भारत की प्रसिद्ध कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स द्वारा सूरत शहर में नई टाटा सिएरा कार की भव्य डिलीवरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान एक साथ 111 सिएरा गाड़ियां ग्राहकों को सौंपी गईं, जो शहर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

कंपनी के अनुसार, नई सिएरा मॉडल के लिए पूरे भारत में 1 लाख से अधिक बुकिंग दर्ज की जा चुकी है, जो इस प्रीमियम एसयूवी के प्रति लोगों के उत्साह और भरोसे को दर्शाता है। लंबे समय से भारतीय ग्राहकों के बीच लोकप्रिय रही सिएरा आज भी आधुनिक फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के कारण लोगों के दिल और दिमाग में खास जगह बनाए हुए है।

यह विशेष कार्यक्रम सूरत में आयोजित किया गया, जहां शहर के अधिकृत डीलर श्रीजी ऑटोमार्ट, प्रमुख् , प्रमुख ऑटोमोटिव और प्रगति व्हीकल ने ग्राहकों के साथ मिलकर इस अवसर का उत्सव मनाया। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्राहकों के बीच गाड़ियों की चाबी सौंपने की औपचारिकता उत्सवपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

डीलर प्रतिनिधियों ने बताया कि सिएरा को ग्राहकों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में यह मॉडल नई पहचान स्थापित करेगा। इस अवसर पर टाटा मोटर्स रिजनल हेड अंकुर खंडेलवाल, एरिया सेल्स मैनेजर धीरेन देसाई उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button