सूरत

वांसदा में साकेत ग्रुप आयोजित समूह  विवाह में 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे 

जल संचय जन भागीदारी के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम- बोरवेल का वागण ( वांसदा ) में कराया निर्माण

वांसदा में साकेत ग्रुप आयोजित समूह  विवाह में 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  साकेत ग्रुप के संस्थापक  सांवर प्रसाद  बुधिया की प्रेरणा व मार्गदर्शन से साकेत ग्रुप का द्वितीय सामूहिक लग्नोत्सव सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस द्वितीय सामूहिक विवाह में आदिवासी विस्तार के 51 जोड़ो का विवाह समारोह विधि पूर्वक सम्पन्न हुआ।

ज्ञात हो कि साकेत ग्रुप आदिवासी विस्तार में लम्बे समय से सेवा के प्रकल्प चलाता आ रहा है। सामूहिक विवाह भी दूसरी बार आयोजित हुआ है। सूरत की लाड़ली बहन ग्रुप के द्वारा भी 51 जोड़ो को करियावर का सामान दिया गया।

साथ ही साथ देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र  मोदी और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री  सी आर पाटिल  के मार्ग दर्शन में चल रहे जल संचय जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत बोरबेल व रेन वाटर हार्वेस्टर सिस्टम का निर्माण कराया गया ।

साकेत ग्रुप सामाजिक कार्य में अग्रसर

ज्ञात हो कि साकेत ग्रुप द्वारा जल संचय जन भागीदारी अभियान की जागुरुता के लिय सैकड़ो रेलियों व मिटींगों का आयोजन व रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण किया है। साकेत द्वारा तापी माता सफ़ाई अभियान, रक्त दान कैम्प, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर, तिरंगा यात्रा, निराश्रित लोगों का भोजन वितरण, शेल्टर होम निवासियों के लिए विभिन्न सेवा इत्यादि सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं।

साकेत के संस्थापक  सांवर प्रसाद  बुधिया का कहना है कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि समाज की अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के पास जो साधन नहीं हैं। उन तक उन साधन और सुविधाओं को पहुंचाना है। इसलिए सेवा को ही जीवन का लक्ष्य बना लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button