
सूरत में कोरोना के 687 नए मामले, पांच की मौत
सूरत में कोरोना के मामले और मरने वालों की रफ्तार दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैै। शहर में कोरोना से और तीन बुजुर्ग और दो महिला मिलकर कुल पांच जनों की मौत हुई है। शनिवार को सिटी में नए 526 और जिले में 161 मिलाकर कुल 687 कोरोना के मामले सामने आए है। शहर में से 567 और ग्रामीण क्षेत्र से 102 मिलाकर कुल 669 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोसाड की एक 56 वर्षीय महिला को 28 को , सिटीलाइट की 72 वर्षीय महिला को 31 को, उधनायार्ड की 49 वर्षीय महिला को गत 30 को और पांडेसरा के 69 वर्षीय वृद्धा को 30 को और रूस्तमपुरा के 67 वर्षीय वृद्धा को 1 अप्रेल को नई सिविल अस्पताल में भर्ती किया था। जहां पांचों का कोरोना रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद इलाज के दौरान पांचों की मौत हो गई।
शहर के 526 नए मामलों में से सबसे ज्यादा अठवा में 98, रांदेर में 79 और लिंबायत में 72 केस हैं। शहर में कुल 51,730 मामले और 900 मौतें हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कुल मौतों की संख्या 288 है। शहर- ग्रामीण मिलाकर कुल केसों का आंकड़ा 67,141 है और मरने वालों की संख्या 1188 है। शहर में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 48,835 है और ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर कुल 62,232 हुआ है।