![](https://bharatmirror.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230127-WA0060.jpg)
एल.पी. सवानी स्कूल पालनपुर में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
सूरत। शहर के विविध संस्था एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। 26 जनवरी को एल.पी. सवानी स्कूल पालनपुर में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। साथ ही स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी के मन में देशभक्ति की भावना जगा दी। एल.पी. सवानी स्कूल द्वारा सूरत शहर में 74 स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और देशभक्ति की अलख जगाई गई।
इस कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष मावजीभाई सवानी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्रभाई सवानी, ट्रस्टी पंकजभाई, विनोदभाई गोलकिया, घनश्यामभाई पावसिया, संस्थान के निदेशक, प्रधानाचार्य, पर्यवेक्षक, शिक्षक और माता-पिता और प्रिय छात्रों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उसके बाद सोसाइटी में भी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें विद्यालय का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को अपने देश प्रेम से अवगत कराना था। इस प्रकार स्कूल ने प्रत्येक छात्र को देश की समृद्ध और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया।