
धर्म- समाज
साकेत के लाडली ग्रुप द्वारा 8 बेटियों का शृंगार
सूरत। सेवा कार्यों में निरंतर अग्रणी साकेत के लाडली ग्रुप द्वारा आज 8 बेटियों का शृंगार कर उन्हें सम्मानपूर्वक सहयोग प्रदान किया गया। इस पुनीत कार्य के माध्यम से बेटियों के प्रति सम्मान और समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।
लाडली ग्रुप द्वारा अब तक कुल 383 बेटियों का शृंगार किया जा चुका है, जो समाज सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल बन चुकी है। कार्यक्रम में ग्रुप की नई सदस्या उज्वल बुधिया ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस सेवा कार्य में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
साकेत परिवार ने इस अवसर पर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।



