
कोरोना से लडऩे के लिए सूरत पुलिस की पहल, जुर्माना नहीं मास्क पहने
सूरत पुलिस आयुक्त और मनपा आयुक्त ने संबंधित अधिकारी अब जुर्माना नही मास्क पहने सूत्र पर काम करेगे। सूरत मेयर हेमाली बोघावाला ने सूरत पुलिस को मास्क न पहननेवाले लोगों से दंड वसूलने के बदले मास्क वितरित करने को कहा। उनकी इस पहल को सूरत के लोगों ने सराहा है। पहले मास्क नही पहनने पर 1000 रुपये का जुर्माना था।
शहर में कोरोना बेकाबू हो रहा है और रोजाना रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे समय में सूरत पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को जुर्माना लगाने के बजाय मास्क को लेकर जागरूकता फैलाने का अभियान शुरू किया है। जुर्माना नहीं मास्क पहने अभियान के तहत सूरत पुलिस ने गोडादरा और उधना में मास्क वितरण कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
सूरत पुलिस ने कोरोना संक्रमण को रोकने जरूरी मास्क को लेकर जुर्माना वसूलने के बजाय लोगों को इसको लेकर जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। जुर्माना नहीं मास्क पहने अभियान के तहत सूरत पुलिस मास्क बिना घुम रहे लोगों से जुर्माना नहीं वसूलेगी बल्कि उन्हें मास्क पहनने से वह खुद का ही नहीं अन्य और पूरे समाज को कोरोना से बचाएंगे ऐसा कहकर मास्क का वितरण कर रही है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सेक्टर 1) पी.एल. मल के साथ-साथ अन्य उच्च अधिकारियों ने शहर के गोडादरा और उधना में मास्क वितरित किए और लोगों को जागरूक करने की कोशिश की।