प्रादेशिकशिक्षा-रोजगार

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर में ‘सड़क सुरक्षा एक मुहिम’ पर ईको भारत द्वारा विशेष व्याख्यान आयोजित

बीकानेर। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बीकानेर में छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से “सड़क सुरक्षा एक मुहिम” विषय पर एक प्रभावशाली व्याख्यान का आयोजन शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को किया गया। यह कार्यक्रम ईको भारत संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दर्ज की।

​कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ईको भारत की सदस्य सुश्री मोनिका शर्मा एवं श्रीमती गायत्री शर्मा रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करना नहीं है, बल्कि यह स्वयं और दूसरों के जीवन के प्रति एक जिम्मेदारी है।

​ व्याख्यान के मुख्य बिंदु सुरक्षा उपकरण व हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर चर्चा हुई। साथ ही ​नियमों की समझ, रेड लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग और ओवरटेकिंग के सही तरीकों की जानकारी दी। सड़क दुर्घटना के समय ‘गोल्डन ऑवर’ में घायल की मदद ईको भारत के माध्यम से कैसे की जाए, इस पर प्रकाश डाला।छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वे अपने परिवार के सदस्यों को भी सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रोत्साहित करें व ईको भारत से जोड़े।

​सत्र के दौरान छात्राओं ने न केवल सड़क सुरक्षा के वैज्ञानिक और व्यावहारिक पहलुओं को समझा, बल्कि भविष्य में इन नियमों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया। इंटरएक्टिव सत्र में छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं और सड़क पर आने वाली सामान्य चुनौतियों पर वक्ताओं से संवाद किया।

ईको भारत की तकनीक से डाटा सुरक्षा को लेकर भी बेटियों ने जानकारी ली। बेटियां बनी ईको भारत की ब्रांड एम्बेसेडर सभी बेटियों ने सङक सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए संकल्प लिया कि हम सभी ईको भारत की ब्रांड एम्बेसेडर बनकर जागरूकता के लिए काम करेगी तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए, सभी चिर परिचित बंधुओं को ईको भारत के जन व लोक कल्याणकारी कार्य से जोड़ने में अहम भुमिका निभाएंगी।

​महाविद्यालय की प्रधानाचार्य ने इस सफल आयोजन के लिए ईको भारत की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “युवा पीढ़ी, विशेषकर छात्राएं समाज में बदलाव की वाहक होती हैं। यदि वे सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होती हैं, तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।” साथ ही ईको भारत की स्मार्ट क्यूआर स्टिकर को अपने हाथों से सभी छात्राओं को किट के रुप मे बांटा गया।

ईको भारत के संस्थापक सम्पत सारस्वत बामनवाली ने ईको भारत की बीकानेर टीम को इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए सभी युवावर्ग को इस मुहिम से जोड़ने का आव्हान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button