
विक्रम सिंह शेखावत की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा समाज का हुजूम
सूरत। समाज के लोकप्रिय एवं कर्मठ व्यक्तित्व स्व. विक्रमसिंहजी शेखावत की श्रद्धांजलि सभा रविवार को तुलसी पार्टी प्लॉट, गोड़ादरा रोड, सूरत में अत्यंत श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
सभा में लगभग 10,000 से अधिक समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सी. आर. पाटिल एवं अनूपम सिंह गहलोत (पुलिस आयुक्त) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राजस्थान समाज के अग्रणी जनों में संजय सरावगी, संवर प्रसाद बुधिया, प्रमोद चौधरी, विमल पोद्दार, राम रतन , कैलाश हकीम एवं किशोर बिंदल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
साथ ही राजस्थान क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष Sumer Singh Shekhawat, Vijay Gurjar (पुलिस उपायुक्त), (जीएसटी आयुक्त), Jasveer Kichad (जीएसटी अधिकारी), Surendra Poonia (जीएसटी अधिकारी), Vinod Tonk (जीएसटी अधिकारी), Kartik Raj Dahiya (पूर्व आईआरएस अधिकारी), Ashok Singh, Shefali Barwal (पुलिस उपायुक्त) एवं Basant Pareek (फायर चीफ) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी ने स्व. शेखावत जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक कार्यों, नेतृत्व क्षमता और मिलनसार व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उन्हें समाज का सच्चा मार्गदर्शक बताया।
कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शेखावत परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं। उनकी कमी सदैव महसूस की जाएगी। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पण एवं प्रार्थना के साथ हुआ।



