बिजनेससूरत

ऑटोमोटिव लग्ज़री का नया युग: एमजी सिलेक्ट ने सूरत में अपने सबसे बड़े एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया

ब्रांड ने भारत के 13 प्रमुख शहरों में 14 सेंटर शुरू किए हैं, जहां ब्रांड के पहले लग्ज़री मॉडल – एमजी M9 और साइबरस्टर को प्रदर्शित किया गया है

सूरत, 17 मार्च 2026: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी सिलेक्ट के साथ ऑटोमोटिव लग्ज़री के नए युग की शुरुआत करते हुए सूरत में अपने नवीनतम और सबसे बड़े एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया है। ‘रीइमेजिनिंग लग्ज़री’ की फिलॉसफी पर आधारित एमजी सिलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर भारत में कार खरीदारों के लिए संवेदी अनुभव, व्यक्तिगत सेवाएं, नई पीढ़ी की विलासिता, नवाचार और स्थिरता से युक्त आइकोनिक प्रोडक्ट लाइन पेश करते हैं।

स्थानीय आर्ट गैलरियों की अभिव्यक्ति से प्रेरित होकर, एमजी सिलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर को भव्य, प्राकृतिक और अनंत स्वेत थीम के साथ डिज़ाइन किया गया है। प्रत्येक शोरूम एक ऐसा अनूठा वातावरण प्रस्तुत करता है जो स्पष्ट और सहज प्रवाह को दर्शाता है। जहां ‘कम ही ज्यादा है’ के सिद्धांत के साथ विशिष्टता पर ध्यान केंद्रित किया गया है, यह कार शिल्प कला के एक भाग की तरह केंद्र बिंदु बन जाती हैं, जो ग्राहकों को एक अनोखे अनुभव में डुबो देती हैं।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के एमजी सिलेक्ट के हेड मिलिंद शाह ने कहा, “एमजी साइबरस्टर और एमजी M9 के लॉन्च के बाद मिले शानदार रिस्पॉन्स से हम बेहद खुश हैं। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया लग्ज़री ईवी सेगमेंट में दूसरी सबसे बड़ी* ब्रांड बन गई है, जो इन दोनों कारों की संयुक्त सफलता से हासिल हुई एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सूरत ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ तेजी से लग्ज़री ऑटोमोबाइल हब के रूप में उभर रहा है। हम यहां के ग्राहकों की आकांक्षाओं के अनुरूप एक प्रीमियम, टेक्नोलॉजी-आधारित और प्रभावशाली ऑटोमोटिव अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

एमजी सिलेक्ट सूरत के डीलर प्रिंसिपाल सोनम जैन ने कहा, “यह सेंटर पारंपरिक शोरूम अनुभव से आगे बढ़कर सूरत के समझदार ग्राहकों के लिए ऑटोमोटिव लग्ज़री को एक नई परिभाषा देता है। इससे एक ऐसा समुदाय भी विकसित होगा जहां हर ग्राहक की आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा और उनके समर्थन की सच्चे अर्थों में सराहना की जाएगी।”

न्यू सिटी लाइट क्षेत्र में स्थित यह एक्सपीरियंस सेंटर भारत के 13 प्रमुख शहरों में मौजूद 14 एमजी सिलेक्ट सेंटर का हिस्सा है। दुनिया की सबसे तेज एमजी कार – एमजी साइबरस्टर और एमजी M9 प्रेसिडेंशियल लिमोज़ीन को नज़दीक से देखने का अवसर मिलेगा। 580 किमी की ARAI प्रमाणित रेंज और केवल 3.2 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने वाली एमजी साइबरस्टर की एक्स-शोरूम कीमत ₹74.99 लाख है, जबकि एमजी M9 की एक्स-शोरूम कीमत ₹69.90 लाख है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button