धर्म- समाज

आचार्य सुनील सागर ने दिया प्रतिष्ठा महोत्सव का नया मुहूर्त

6 अप्रैल से 10 अप्रैल को होगा पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

उदयपुर ( कांतिलाल मांडोत )। उदयपुर नगर के हिरण मगरी सेक्टर 4 में श्री दिगंबर जैन दशा हुमड़ समाज संस्था द्वारा सकल दिगंबर जैन समाज उदयपुर के संयोजन में सफेद पाषाण से नवनिर्मित भगवान श्री आदिनाथ दिगंबर जिन बिम्ब, जैन मंदिर का पंच कल्याणक महोत्सव अब चैत्र शुक्ला पंचमी बुधवार 6 अप्रैल 2022 से चैत्र शुक्ला नवमी ( राम नवमी ) 10 अप्रैल 2022 तक होगा।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमल कुमार जैन ने जानकारी देते हुते बताया कि पूर्व में यह महोत्सव 23 से 27 जनवरी तक आयोजित होना था लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों ओर सरकार की गाइड लाइन की पालना के चलते इसे स्थगित किया गया था। जिसके बाद रविवार को एक प्रतिनिधि मंडल आचार्य सुनील सागर महाराज से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के नए मुहूर्त ओर सानिध्य देने हेतु निवेदन करने के लिए दांतीसर गांव में दर्शन को गया।

आचार्य सुनील सागर जी ने प्रतिष्ठा महोत्सव का श्रेष्ठ मुहूर्त चैत्र शुक्ला पंचमी बुधवार दिनांक 6 अप्रैल 2022 से चैत्र शुक्ला नवमी (राम नवमी ) दिनांक 10 अप्रैल 2022 को अनुमोदित किया है।

साथ ही 14 अप्रैल 2022 महावीर जयंती तक सानिध्य प्रदान करने हेतु स्वीकृति प्रदान की है। गौरतलब है कि महावीर जयंती दिनांक 14 अप्रैल 22 के दिन आचार्य श्री का दीक्षा दिवस है, तथा इस वर्ष दीक्षा का रजत जयंती वर्ष होने से यह सौभाग्य भी हिरण मगरी समाज को प्राप्त हुआ है एवं इसका भव्य आयोजन भी संस्था द्वारा ही किया जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button