
सूरत। अडानी हजीरा पोर्ट ने 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 पूरे जोश के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों और सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस साल की थीम “ लोगों को जोड़ों , शिक्षित करो और सशक्त बनाओ जिससे सुरक्षा बढ़े” के तहत पूरे सप्ताह कई गतिविधियां की गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत अडानी हजीरा पोर्ट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर पंकज उके ने नेशनल सेफ्टी काउंसिल का झंडा फहराकर की। “जीरो हार्म” विजन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सेफ्टी सिर्फ प्रक्रिया नहीं बल्कि संस्कृति है।
सप्ताह के दौरान ऑनलाइन क्विज, स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता, हैजर्ड स्पॉटिंग एक्सरसाइज, स्पॉट सेफ्टी रिकग्निशन, साथ ही एक्सपर्ट्स द्वारा स्ट्रेस मैनेजमेंट, मेंटल हेल्थ और हार्ट हेल्थ पर सेशन आयोजित किए गए। महिलाओं और उनके परिवारों के लिए एक खास हेल्थ अवेयरनेस वर्कशॉप भी आयोजित किया गया। समापन समारोह में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया और नुक्कड़ नाटक के ज़रिए सुरक्षा का संदेश दिया गया।



