धर्म- समाज

अग्रसेन महिला शाखा AGM-2022 सम्पन्न व नई कार्यकारिणी का गठन

सुधा चौधरी अध्यक्ष, शालिनी कनोडिया-उपाध्यक्ष, राखी जैन-सचिव, रुचिका रुंगटा-कोषाध्यक्ष बनी

वृन्दावन हाल, महाराजा अग्रसेन भवन-सिटीलाईट पर अग्रसेन महिला शाखा की वार्षिक सभा-2022 का आयोजन किया गया।

सभा शुभारम्भ, महाराजा अग्रसेन जी के मूर्ति समीप दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि स्वरूप ट्रस्ट अध्यक्ष संजय सरावगी ने निवर्तमान सह नवनियुक्त कार्यकारिणी के कार्यो की सराहना सह शुभेक्षा ज्ञापन किया। साथ ही उपस्थित महिला शाखा के अन्य सभी सदस्यो का भी उत्साहवर्धन किया।

आगे महिला शाखा सचिव द्वारा, शाखा के वर्ष 2021-22 का कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। तदुपरान्त नई कार्यकारिणी का स्वागत-सम्मान, निवर्तमान अध्यक्षा बबीता अग्रवाल द्वारा अनुभव अभिव्यक्ति तथा नव- नियुक्त अध्यक्षा सुधा चौधरी द्वारा शाखा के भावी (2022-23) क्रिया-कलापो की, एक संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुति की गई। अंत में सामूहिक राष्ट्र गान के साथ सभा विसर्जित हुई।

इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल , सह-कोषाध्यक्ष शशीभूषण जैन, कल्चरल कमेटी मार्गदर्शक अर्जुनदास अग्रवाल, युवा शाखा अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, महिला शाखा पूर्व अध्यक्षों सहित अन्य महिला बहनें उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button