
गुजरात
अहमदाबाद : साबरमती नदी पर पीएम मोदी ने किया 74 करोड़ रूपये की लागत से बने ‘अटल ब्रिज’ का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने अहमदाबाद में रिवरफ्रंट पर खादी उत्सव में भाग लिया। साथ ही अहमदाबाद की शान में एक नया नजारा जोड़ते हुए अटल फुट ब्रिज का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता के लिए फुटवे ब्रिज खोल दिया है। इसके साथ ही लोगों की उत्सुकता खत्म हो गई है। इसके अलावा उन्होंने खादी ग्रामोद्योग भी शुरू किया है।
Gujarat | PM Narendra Modi along with CM Bhupendra Patel attend ‘Khadi Utsav’ event in Ahmedabad pic.twitter.com/IzQV6XdotC
— ANI (@ANI) August 27, 2022
इसके साथ ही रिवरफ्रन्ट पर स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर लगभग 7 हजार 500 लोगों ने एक साथ चरखा काता था। विभिन्न संगठनों के लगभग 500 प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सूत की कताई करते नजर आए।