धर्म- समाज

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष तथा पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव महंत रविन्द्र पूरी का सूरत आगमन

स्वागत एवं आशीर्वचन कार्यक्रम खरवरनगर स्थित श्रीदक्षिणाभिमुखी शनि-हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष तथा पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव महंत रविन्द्र पूरी का सूरत आगमन हुआ। इस अवसर पर महाराज का स्वागत एवं आशीर्वचन कार्यक्रम खरवरनगर स्थित श्रीदक्षिणाभिमुखी शनि-हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विजयानंद महाराज ने महंत रविन्द्र पूरी का सन्तोचित पद्धति से स्वागत किया। इस दौरान महंत पूरी ने पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर अपना मन्तव्य व्यक्त किया। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में राष्ट्र को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि देश का शासक राष्ट्रभक्त होना चाहिए। वर्तमान में राष्ट्र सुरक्षित हाथों में है। धर्म के अनुसार राष्ट्र का संचालन हो तो ही कल्याण सम्भव है।

संतों के सानिध्य की प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा कि संतों के संग से मनुष्य का भी कल्याण संभव है। लव जेहाद के बारे में बात करते हुए उन्होने बताया कि वर्तमान में यह दूषण बहुत तीव्र गति से व्याप्त हो रहा है, हाल ही में हुई घटनाओं के बारे में उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी की यह सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चो का विशेष ख्याल रखे। हाल ही में एक फ़िल्म के विवाद के मद्देनजर उन्होंने कहा कि भगवा रंग का अपमान कतई बर्दाश्त नही है क्योकि यह प्रकृति का रंग है। सूर्योदय के समय भी आकाश का रंग भगवा होता है। इस शास्वत रंग से सभी की भावनाएं जुड़ी हुई है अतः फ़िल्म वालो को किसी की भावना आहत हो ऐसा कार्य नही करना चाहिए।

उन्होंने महानिर्वाणी अखाड़े के बारे में तथा अखाड़ा परिषद के बारे में भी उपस्थित लोगों को बताया। उल्लेखनीय है कि भारत के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर तथा ओंकारेश्वर मन्दिर भी महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा संचालित है।
इस दौरान अनिल बगदाणावाला, पूर्व उपमहापौर रविन्द्र पाटिल, संजय राय, जयेश देसाई, सूरत ब्राह्मण समाज ट्रस्ट के महामंत्री विजय शुक्ला, टेक्सटाईल युवा ब्रिगेड के अध्यक्ष ललित शर्मा, छोटू भाई पांडे, देवीप्रसाद दुबे, कुसुम वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button