
धर्म- समाज
बाबा श्याम की दंडवत यात्रा 9 को
सूरत। कलयुग में बाबा श्याम की आस्था का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है,जब एक भक्त ने बाबा श्याम को सच्ची भक्ति एवं श्रद्धा से एक अरदास तब लगाई जब 17 फरवरी 2023 को 11 श्याम भक्तों की टोली को सुरतधाम से खाटुधाम की पदयात्रा के लिए सामाजिक कार्यकर्ता बसंत खैतान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
तब रास्ते में मंडल के एक सदस्य किरन मोदी के साथ घटना घटी तब दूसरे श्याम भक्त संदीप बंसल ने उसी समय दंडवत यात्रा की अरदास लगाई थीं। बाबा श्याम ने चमत्कार दिखाया और सबको सुरक्षित करके यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कराई।
इसी के उपलक्ष में 9 जनवरी को शाम 5 बजे से अवध कॉपर स्टोन सोसाइटी, साइलेंट जोन डुमस से श्याम मंदिर सुरतधाम तक 11 किलोमीटर की दंडवत यात्रा संदीप बंसल द्वारा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में श्याम भक्त एवं सामाजिक अग्रणी मौजूद रहेंगे।



