धर्म- समाज

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अजय दुबे सम्मानित

भायंदर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर मीरा भायंदर के युवा समाजसेवी डॉ अजय एल दुबे ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ चेरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की। पिछले 7 वर्षों से वह लगातार मेधावी बेटियों का सम्मान करने के साथ-साथ जरूरतमंद बेटियों की शिक्षा के लिए उनकी मदद करते आ रहे हैं।

महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए उनका सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव पत्रकार शिवपूजन पांडे तथा संस्था के सलाहकार पत्रकार राजेश उपाध्याय ने संस्था की तरफ से उनका सम्मान किया। डॉ अजय दुबे ने संस्था के अध्यक्ष डॉ किशोर सिंह और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button