
बैटर टुमारो फाउंडेशन का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष राजेश भारूका के जन्मदिन पर वृक्षारोपण
सूरत। बैटर टुमारो फाउंडेशन,सूरत द्वारा पर्यावरण संरक्षण,एक पेड़ मां के नाम हरित अभियान के तहत फाउंडेशन का शुभारंभ फाउंडेशन के संस्थापक राजेश भारूका के जन्मदिन पर SMC पार्टी प्लॉट अलथान सूरत पर 51 पेड़ लगाकर किया गया।
बैटर टुमारो फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राजेश भारूका ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे वृक्षों की मंत्रोच्चार द्वारा विधिवत पूजा करके इस अभियान की शुरुवात की गई। यह अभियान फाउंडेशन के पर्यावरण संरक्षण समिति के चेयरमेन सूर्यकांत अग्रवाल के निर्देशन में चलाया जाएगा। बैटर टुमारो फाउंडेशन लोगों की सेवा का पर्याय बनेगी एवं सभी जरूरतमंदों को सुनहरा कल देने का प्रयास करेगी।

बैटर टुमारो फाउंडेशन के महामंत्री सचिन सिंगला ने बताया कि यह फाउंडेशन पांच सूत्रीय प्रकल्प शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, गौ संवर्धन एवं जल संचय पर कार्य करेगी।
वृक्षारोपण अभियान में किशन शर्मा, सचिन सेठ, अशोक अग्रवाल, सुशील मानधनी, महेश बिहानी, रक्षित भारुका, रौनक अग्रवाल, दीपक डालमिया राजगोपाल, गिरधारी अग्रवाल, श्याम मोहता, भरत रणछोड़ सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।



