
पलसाना क्षेत्र में श्री महाकाल एवं सालासर हनुमानजी का भव्य मंदिर का भूमिपूजन 29 अप्रैल को
ट्रस्ट द्वारा ध्वज का विमोचन भी किया गया
सूरत। श्री महाकालेश्वर सालासर हनुमान सेवा ट्रस्ट द्वारा 203, मेट्रो टॉवर कार्यालय पर उज्जैन महाकाल मंदिर के प्रमुख पुजारी प्रदीप गुरुजी की गरिमामयी उपस्थिति में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से यह जानकारी दी गई कि सूरत के पलसाना क्षेत्र में स्थित 29 बीघा भूमि पर भगवान श्री महाकाल एवं सालासर हनुमानजी का भव्य मंदिर निर्माण किया जाने जा रहा है। इस महाप्रकल्प के भूमि पूजन की तिथि पहले 1 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब परिवर्तित कर 29 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। प्रदीप गुरुजी ने बताया कि यह भूमि पूजन देश के प्रमुख संत-महात्माओं एवं विशिष्ट राजनीतिक अतिथियों की उपस्थिति में भव्य रूप से संपन्न होगा।
इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा ध्वज का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रमुख सत्यानारायण गोयल, कोषाध्यक्ष रवि कापूरे, ट्रस्टी राजेंद्र पाटवारी, तुलसीराम हेड़ा, भाविक ठक्कर, सुनील पांडेय, विनय सराफ एवं अनिल जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



