धर्म- समाज

शबरी बस्ती के बच्चो के साथ दीपावली उत्सव मनाया

एकल अभियान के एकल युवा सूरत ने  01-11-2021 को शबरी बस्ती के बच्चो के साथ बड़े हर्ष उल्लास के साथ दीपावली उत्सव मनाया। एकल अभियान अपने शबरी बस्ती प्रकल्प के अन्तर्गत शहर की बस्तियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षण एवं संस्कार प्रदान करती है।

बस्ती के बच्चो के साथ दीवाली उत्सव मानते हुए एकल युवा के सदस्यों ने बच्चो के साथ प्रत्येक घर में दीप प्रज्वलित किए। बच्चो को दीवाली के महत्व को समझाते हुए आपसी प्रेम व सदभावना का संदेश दिया। दीप प्रज्वलन के पश्चात आतिशबाज़ी की गई। जिसमें बच्चो ने बड़े जोर शोर से हिस्सा लिया।

एकल युवा के सभी सदस्य ने बच्चो के साथ दीपावली उत्सव मनाने से काफी संतुष्ट महसूस किया। एकल युवा की तरफ से इस आयोजन का नेतृत्व गौरव बजाज ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button