
इंडोनेशिया में नहीं बनने वाले फेब्रिक्स सूरत से इंडोनेशिया को सीधे निर्यात की मंजूरी देने चैंबर ने लगाई गुहार
दी सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्टी और मुंबई स्थित दी कॉन्स्युलेट जनरल ऑफ दी रिपब्लीक ऑफ इंडोनेशिया, नई दिल्ली में एम्बेसी ऑफ दी रिपब्लीक ऑफ दी रिपब्लीक ऑफ इंडोनेशिया और चेन्नई स्थित इंडोनेशियन ट्रेड प्रमोशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 18 सितंबर को ज़ूम एप्लिकेशन के माध्यम से एक वर्चुअल इंटरएक्टिव चर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इंडोनेशिया गणराज्य के मुंबई स्थित महावाणिज्य दूत आगुस पी. साप्तो मौजूद थे। भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार के साथ-साथ निवेश बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
उपरोक्त वर्चुअल इंटरएक्टिव चर्चा में चैंबर के अध्यक्ष आशीष गुजराती और ग्रुप के अध्यक्ष अमिष शाह और चैंबर के वाणिज्य दूतावास संपर्क / अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल समिति के अध्यक्ष हर्षल भगत ने भाग लिया। उन्होंने इंडोनेशिया में जिस फेब्रिक का उत्पादन होता नहीं उसका डेटा चैंबर को सौंपने को कहा। उन्होंने सूरत से बने फेब्रिक्स का इंडोनेशिया में सीधे निर्यात के लिए मंजूरी देने और एक नीति तैयार करने का भी अनुरोध किया। इस चर्चा में महावाणिज्य दूत आगुस पी. साप्तोनो द्वारा चैंबर को ट्रेड एक्सपो इंडोनेशिया-201 का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया गया था।