सूरत

CISF के ‘श्री अन्ना’ अभियान को मिली गति: CISF की NTPC कवास इकाई के मेस में 140 कर्मचारी कर रहे हैं 30% श्री अन्न का उपयोग

CISF कर्मचारियों के भोजन में 30% श्री अन्न को बढ़ावा

सूरत। सीएपीएफ में बल कर्मियों की स्वस्थ जीवनशैली के लिए गृह मंत्रालय के श्री अन्न मिशन में योगदान करते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने ‘श्री अन्न‘ अभियान शुरू किया है और देश भर में अपनी 437 इकाईयों में मिलेट्स (श्रीअन्न) के 30 प्रतिषत उपयोग का लक्ष्य हासिल किया है। CISF की NTPC कवास इकाई के मेस में 140 कर्मचारी कर रहे हैं 30% श्री अन्न का उपयोग किया जा रहा है । भारत के प्रयासों के कारण संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को ‘‘श्रीअन्न का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष‘‘ घोषित किया है। जिसके तहत गृह मंत्रालय ने मई 2023 में सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के दैनिक आहार में मिलेट्स शामिल किया और 2024-25 के लिए जवानों के दैनिक आहार में 30 प्रतिषत मिलेट्स का लक्ष्य रखा।

CISF की दैनिक हाजिरी, ब्रीफिंग, सैनिक सम्मेलन व अन्य बैठकों में लगातार ‘श्री अन्न‘ के फायदों के बारे में जागरूक किया जाता रहा है। सभी परिवार के सदस्यों को भी खाना पकाने में मिलेट्स को नियमित स्थान देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। CISF ने श्रीअन्न सारथी-स्वाद और संस्कृति का संगम नामक पुस्तिका का डिजिटल संस्करण प्रकाशित कर उसमें बाजरे के व्यंजनों की रेसिपी दी है।

CISF के सभी रसोंईयों को स्वादिष्ट श्री अन्न व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। आहार विषेषज्ञों व डाॅक्टरों द्वारा 1110 सेमिनार, वेबिनार व कार्यषालाएं, 662 व्याख्यान, 335 से अधिक सफल प्रदर्षनियां, श्रीअन्न मेला आयोजित किए जा चुके हैं जिसमें बताया गया है कि बाजरा पोषण का खजाना है, इसे पानी, खाद कीटनाशकों की कम जरूरत होती है। यह समझा गया है कि यह कीटों के प्रति प्रतिरोधक है। बाजरा उत्पाद अब केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडारों पर भी उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button