
कोरोना: शहर-जिले में 960 मरीज पॉजिटिव, 14 लोगों की मौत
सूरत में कोरोना का संकट दिनोंदिन गहराया रहा है। बुधवार को 10 लोगों की मौत के बाद गुरूवार को 14 लोगों की मौत हो गई और शहर-जिले ने गुरुवार को 960 कोरोना पॉजिटिव मरीज पहली बार दर्ज हुए। सिविल- स्मीमेर में 984 गंभीर रूप से बीमार मरीज भर्ती हैं। गुरुवार को अठवा में सबसे अधिक 129 मामले जबकि रांदेर में 111 मामले सामने आए।
सिविल और स्मीमेर में गंभीर हालत में भर्ती होनेवाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सिविल में 612 लोग ऑक्सीजन पर, 135 बायपेप, 13 वेंटिलेटर पर इलाज ले रहे हैं। स्मीमेर अस्पताल में 163 लोगों ने ऑक्सीजन पर , 47 ने बायप पर और 14 ने वेंटिलेटर पर इलाज ले रहे हैं।
सबसे ज्यादा 129 मामले अथवा ज़ोन में जबकि रांदेर में 111, मध्य ज़ोन में 82, वराछा-ए में 81, वराछा-बी में 71, कटारगाम में 86, लिंबायत में 78 और उधना ज़ोन में 85 हैं।
अब तक सूरत शहर में कुल 54387 और ग्रामीण् में 16406 मरीज दर्ज हुए। इनमें शहर में 51259 और ग्रामीण में 14437 मरीज मिलाकर 65696 लोगों को छुट्टी दी गई है। फिलहाल 4313 लोग एक्टिव है।
शहर में कोरोना के कारण जिन लोगों की मौत हुई उनमें कतारगाम की 62 वर्षीय महिला, उधना जोन के 55 वर्षीय पुरूष, लिंबायत की 65 वर्षीय महिला, उधना की 79 वर्षीय महिला, उधना की 65 वर्षीय महिला,अठवा जोन के 45 वर्षीय पुरूष, वराछा बी जोन की 61 वर्षीय महिला, सेन्ट्रल जोन के 70 वर्षीय पुरूष, रांदेर के 38 वर्षीय पुरूष, कतारगाम की 47 वर्षीय महिला, वराछा बी जोन के 57 वर्षीय पुरूष, कतारगाम जोन के 50 वर्षीय पुरूष, उधना जोन की 57 वर्षीय महिला, रांदेर जोन के 62 वर्षीय पुरूष शामिल है।
गौरतलब है कि सूरत में कोरोना की गंभीर परिस्थिति का जायजा लेने एम्स के डॉक्टर्स की एक टीम सूरत पहुंची है। जो कि रिपोर्ट तैयार कर भेजेगी। इस बीच सूरत सिविल अस्पताल में आपातकालीन ओपीडी के अलावा सभी ओपीडी बंद कर दी गई है।



