धर्म- समाज

गाय माता बढाकर लौटाती है : कपिला दीदी

सूरत। गाय माता के लिए की गयी सेवा के बदले गाय माता बढाकर लौटाती हैं। भगवती गाय माता भगवान क्रिष्ण की भी इष्ट है। भगवान क्रिष्ण सुदामा को पहले ही सबकुछ दे सकते थे क्योंकि सुदामा उनके बचपन के मित्र थे लेकिन वे तो सुदामा के एक मुट्ठी चावल का इंतजार कर रहे थे कि सुदामा पहले कुछ दे तो उसे बढाकर दे।

एक मुट्ठी चावल के बदले सुदामा को क्या कुछ नहीं मिला। ठीक इसी प्रकार उनकी इष्ट गौ माता भी सब कुछ देने को तैयार बैठी हैं। इस इंतजार में है कि कोई उनका भक्त, बेटा आए और वे उसे बढाकर दे। यह मार्मिक चित्रण किया कपिला दीदी ने।

वे परवत पाटिया स्थिति माहेश्वरी सेवा सदन मे सोमवार को गौ – भक्तो को कथा का रसपान करा रही थी। श्री सालासर हनुमान सेवा समिति एवं सूरत के सभी गौ – भक्तो द्वारा आयोजित इस कथा का उद्देश्य गौ माता का इलाज कराना है जिसके लिए सूरत के गौ भक्तो एवं भामाशाहो से सहयोग की अपील की गयी है। मन्च सन्चालक मन्गलजी कुशल मन्च संचालन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button