सूरत

GST काउन्सिल की 56वीं बैठक में लिए गए निर्णयों का स्वागत : फोस्टा

सूरत। फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन (FOSTTA) की ओर से भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एवं GST काउन्सिल की 56वीं बैठक में लिए गए उपहार स्वरूप निर्णयों का हार्दिक स्वागत किया जाता है। टेक्सटाइल सेक्टर में GST दरों में की गई कटौती तथा सभी टेक्सटाइल घटकों को एक समान टैक्स स्लैब में लाने का निर्णय ऐतिहासिक और सराहनीय कदम है। इससे देशभर के कपड़ा बाजारों में उत्साह और खुशी का माहौल है तथा व्यापार को नई गति मिलेगी।

किन्तु, कुछ प्रीमियम रेडीमेड गारमेंट्स जैसे लहंगा एवं शेरवानी एवं एनी गारमेंट सेक्टर जिनकी कीमत ₹2500 से अधिक है, उन पर अब भी 18% GST लागू है। यह दर ऊँची होने से सूरत रेडीमेड गारमेंट के व्यापारियों का मानना है की महगाई को लेकर असमंजस की स्थिती उत्पन्न हो सकती है। फोस्टा का भारत सरकार के वितमंत्री निर्मला सीतारमण से विनम्र निवेदन है कि इस विषय पर पुनर्विचार करना चाहिए, जिससे टेक्सटाइल उद्योग को समग्र रूप से लाभ मिल सके और व्यापार में और अधिक पारदर्शिता व सरलता आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button