धर्म- समाज

 महारास, माखन लीला और फूलों की होली का मनोहारी मंचन देख श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

सूरत। वेसू के रामलीला मैदान में श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट के तत्वाधान में चल रही रामलीला में शुक्रवार को महारास लीला, गोवर्धन लीला, माखन चोरी, फूलों की होली आदि लीलाओं का मनोहारी मंचन किया गया। लीला का मंचन देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

ट्रस्ट के अनिल अग्रवाल ने बताया कि कृष्ण के कामदेव पर विजय के प्रतीक रूप माने जाने वाले महारास का आयोजन हुआ। वैसे तो भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन के चंद्र सरोवर पर शरद पूर्णिमा की रात सखियों के साथ महारास किया था, लेकिन जब भी मुरली मनोहर राधा से मिलते थे तो हर दिन उनका महारास होता था।

 

वृंदावन की रास मंडली द्वारा चल रही रास लीला में दिखाया गया कि गोकुल का सारा दूध, दही, मक्खन कंस के यहां मथुरा को कर के रूप में चला जाता था। जिसे देख भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों को मक्खन और दही मथुरा ले जाने से रोका। मटकी फोड़ कर ग्वालों को मक्खन खिला दिया। गोपियों ने श्रीकृष्ण के माखन चोरी की शिकायत यशोदा मैया से की।

वहीं ब्रज की लठ्ठमार व फूलों की होली का मंचन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण अपने ग्वाल बालों के साथ नंदगांव से बरसाने में राधा रानी के साथ होली खेलने गए। तब लठ्ठमार होली खेलीं गयीं। इसके बाद फूलों व रंग गुलाल से होली खेली। वहीं मौजूद भक्तों ने भी खूब होली खेली।

बहेगी हास्य की सरिता व उठेगा देश भक्ति का ज्वार

श्री आदर्श रामलील ट्रस्ट सूरत द्वारा शनिवार 8 ऑक्टोबर को शाम 7 बजे वेसू स्थित रामलीला मैदान में विशाल हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जानकारी देते हुए रामलीला ट्रस्ट के अनिल अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में अनिल अग्रवंशी (हास्य) दिल्ली, सुरेन्द्र यादवेन्द्र (हास्य) बारां, सुमित ओरछा (मंच संचालक) ओरछा, दिनेश देशी घी (हास्य- गीतकार) मंदसौर व सुमित्रा सरल (श्रंगार) रतलाम अपनी प्रस्तुति देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button