धर्म- समाज

राजस्थान युवा संघ द्वारा आयोजित फागोत्सव 2022 का आगाज कल से

सूरत। राजस्थानी लोक संस्कृति लोक गीतों, लोक नृत्य को समर्पित राजस्थान युवा संघ सूरत प्रत्येक की तरह वर्ष होली के त्यौहार पर फागुनी बाहर में रंगारंग फागोत्सव का सुंदरम कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा।

सूरत में बसने वाले केवल राजस्थानी ही नहीं अपितु गुजरात एवं अन्य प्रांतों के संस्कृति प्रेमी इस आयोजन का आनंद लेने हेतु विशाल संख्या में आते हैं। भारत माता की जय, जय जय राजस्थान जय गरवी गुजरात, एक बनेंगे नेक बनेंगे जैसे भावपूर्ण उद्घोष से अपनी मातृभूमि, जन्मभूमि, कर्मभूमि के प्रति कृतन के भाव भी आयोजन स्थल से गुंजायमान होता है।

फागोत्सव सभी दर्शकों के लिए निशुल्क रखा जाता है तथा कार्यकर्ताओं एवं शहर के दानवीरओ के आर्थिक सहयोग से मंचित किया जाता है।

संस्था के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि राजस्थान युवा संघ अपनी स्थापना के समय से परोपकार के सेवा कार्य में जिसमें प्रमुखता से गौ सेवा, चिकित्सा सेवा, जरूरतमंद को शिक्षा सेवा, रक्तदान, धार्मिक देशभक्ति के आयोजन में कार्यकर्ताओं की सहभागिता प्रमुख रही है।

फागोत्सव के दौरान ही सूरत शहर के विभिन्न क्षेत्र विस्तारओ के अनुरूप संस्था के जॉन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिससे राजस्थान युवा सेवाओं का पूर्ण विस्तार कर सके।

फागोत्सव का दीप प्रज्वलन संतो के कर कमलों से होगा। परम पूज्य स्वामी श्री विश्वेश्वरानंद जी महाराज तथा परम पूज्य अटल गिरी जी महाराज पावन सानिध्य में किया जाएगा।

गणमान्य सरक्षक मार्गदर्शक, दानवीरों के साथ नगाड़ा बजाने की परंपरा से तथा फागन के रासियों द्वारा गणपति सुमीरन राजस्थान की महिमा की धमाल के साथ फागोत्सव का शुभारंभ होगा।

कार्यक्रम के संयोजक शक्ति सिंह , सहसंयोजक गिरधारी सिंह राजपुरोहित, संस्था के महामंत्री जगदीश शर्मा ने फागोत्सव का आनंद लेने सभी को पधारने का न्योता दिया है।

राजस्थान की मंडलिया अपनी सुंदर कला का प्रदर्शन करने आ रही है। जिसमें राजस्थान के प्राचीन ऐतिहासिक परंपरा गीतों का मंचन दर्शनीय होगा।

संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष लाल सिंह राजपुरोहित समस्त कार्यकर्ताओं, दानवीरओ का आभार प्रकट किया। फागोत्सव 14 मार्च से 17 मार्च तक तुलसी पार्टी प्लॉट, अवध ऋतुराज मार्केट, महाराणा प्रताप चौक के पास, गोड़ादरा में किया जाएगा। कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे से शुरू होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button