धर्म- समाज

राम कथा सुनने से पहले मन में विश्वास जरूरी: गोविंददास महाराज

सूरत। श्री रामचरित मानस चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पांडेसरा के पुनीत नगर में 9 दिवसीय रामचरित मानस कथामृत का आयोजन किया जा रहा है। रामकथा में पहले दिन व्यासपीठ से महंत गोविंद दास महाराज ने कहा कि भगवान शंकर ने माता पार्वती को रामकथा सुनाने से पहले कहा कि भगवान राम की कथा सुनने के लिए मन में विश्वास होना चाहिए।

गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए कहा कि ‘संशय आत्मा विनश्यति’। भगवान शंकर माता पार्वती से बोले कि तुमसे पहले माता सती ने भगवान के ऊपर संदेह किया और स्वामी की अवमानना की। सत्संग को भी अवमान्य किया। इसलिए दक्ष यज्ञ में उनके शरीर का विनाश हुआ। पहले दिन सती की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने कहा कि भगवान पर श्रद्धा और विश्वास रखना चाहिए, नहीं तो उसका विनाश निश्चित है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button