![](https://bharatmirror.com/wp-content/uploads/2023/09/4-5.jpg)
पाल सेवा संघ की 10वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न
6 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष तथा कई जिलों के जिलाध्यक्ष भी चयनित किए गए।
भायंदर। मीरा रोड स्थित काजल ग्राउंड हॉल में पाल सेवा संघ की 10वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन आम सहमति से सम्पन्न हुआ। संस्था द्वारा चयनित पर्यवेक्षकों जयमूर्ति पाल (पूर्व अध्यक्ष) तथा राजेन्द्र प्रसाद पाल (निवर्तमान अध्यक्ष) की देखरेख में आगामी 3 वर्ष के लिए 15 सदस्यीय राष्ट्रीय कमिटी के साथ 6 राज्यों के अध्यक्षों का चयन किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में इंद्रप्रकाश पाल (वि.अ. नवी मुम्बई), प्रमुख अतिथि के रूप में रामराज पाल (वि.नि. मुंबई ), बाबूराम पाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्र उदय पार्टी) तथा समान्नित अतिथि के रूप में रामलखन पाल, गौतम पाल, अशोक पाल एवं जयमूर्ति पाल उपस्थित थे।
संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले पाल-गड़रिया समाज के महान समाज सुधारक पेरियार रामास्वामी नायकर की जयंती को मनाया। उसके बाद राष्ट्रीय कमिटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं स्वागत किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कैलाशनाथ पाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष, लल्लनप्रसाद पाल, चतुर्भुज राउत, जगदीश पाल, एवं उदयभान पाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजेश पाल को सचिव, सूर्यनाथ पाल को संयुक्त सचिव, हिंदसितारे पाल को कोषाध्यक्ष, एवं श्री रोशन पाल को उपकोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई गई।
इसी कार्यक्रम में 6 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष तथा कई जिलों के जिलाध्यक्ष भी चयनित किए गए। बंशराज पाल (उ.प्र. अध्यक्ष), राजेश कुमार सी. पाल (मध्यप्रदेश अध्यक्ष), नरेश पाल (बिहार अध्यक्ष), तथा जगत आर. पाल (दिल्ली अध्यक्ष) ने वर्चुअल रूप से शपथ ली तथा डॉ. एल. बी. पाल ने गुजरात एवं अजय पाल ने महाराष्ट्र अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। रामकिशुन पाल – मुम्बई, रमेश एच. पाल – नवी मुम्बई, रामचन्द्र पाल – पालघर एवं शेषमणि पाल ठाणे जिलाध्यक्ष बनाये गए। उपस्थित अतिथितियों ने पाल सेवा संघ में अपनाई गई लोकतंत्रात्मक पद्धति की सराहना की।
इस कार्यक्रम का नियोजन पाल सेवा संघ की कोर कमिटी के सभी सदस्यों ने बेहतरीन तरीके से किया। कोर कमिटी के प्रमुख सदस्यों महेंद्र पाल, ईश्वरदेव पाल, बंशराज पाल, रामसमारू पाल, कमलेश पाल, रामआसरे पाल आदि ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोर कमिटी में राजेंद्र प्रसाद पाल को राष्ट्रीय संयोजक, योगेंद्र पाल को राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं रेखा पाल को राष्ट्रीय महिला प्रमुख बनाया गया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पाल सेवा संघ के सेवा के मिशन को सतत आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सूरत, नवी मुम्बई, उल्हासनगर, ठाणे, कल्याण, वडाला, कुर्ला एवं भांडुप से अनेक कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।