धर्म- समाजप्रादेशिक

मुंबई महानगर में धूमधाम से मनाये जा रहे गणेश उत्सव

पत्रकार राजकुमार सिंह के यहां गणपति बप्पा का दर्शन करने पहुंचे पत्रकार

मुंबई। महानगर में चल रहे गणेश उत्सव में जहां पत्रकार दूसरों की खबरें कवरेज करने में व्यस्त हैं, वहीं नवभारत टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बोरीवली पूर्व स्थित अपने आवास पर सात दिनों के लिए गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की है। पूरा परिवार गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में लगा हुआ है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ-साथ पत्रकार भी उनके यहां पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन कर रहे हैं।

आज मुंबई पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे,आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, लोकगायक सुरेश शुक्ल, एड आरपी पांडेय, विजय सिंह, रामसुरेश सिंह, सुधाकर सिंह बिसेन, सुनील पांडे ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। इसके पहले वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश मिश्रा, पत्रकार विनोद यादव, पत्रकार दिनेश सिंह, पत्रकार अनिल पांडे, पत्रकार अभिषेक पांडे समेत अनेक पत्रकारों ने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पत्रकारों के अलावा बड़ी संख्या में राजनीति से जुड़े लोगों और समाजसेवियों ने यहां आकर बप्पा का आशीर्वाद लिया।

गणपति बप्पा का दर्शन करने गणमान्य पहुंचे डॉ. अमरीश दुबे के घर

महानगर में धूमधाम से मनाये जा रहे गणेश उत्सव के बीच मुंबई के अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने कांदिवली पूर्व के ठाकुर कांप्लेक्स स्थित गायत्री शिवम में डॉ अमरीश दुबे के घर स्थापित गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह, डॉ राधेश्याम तिवारी, नगरसेवक सागर सिंह, नगरसेविका सुनीता यादव, समाजसेवी डॉ हृदय नारायण मिश्र,वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी, पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी मानिकचंद यादव, राजेश बिलगू यादव, हरिश्चंद्र मिश्रा चेयरमैन आदित्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बिपिन सिंह, अंशुल पांडेय, राधेश्याम मिश्रा, संदीप पाण्डेय, श्रीमती नंदनी भट्ट, श्रीमती नीता पासवान,राम लखन , श्रीमती नीता वार्ष्णेय समेत अनेक गणमान्य लोगों ने गणपति बप्पा का दर्शन किया। डॉ अमरीश दुबे , डॉ अरविंद दुबे, अवनीश दुबे, प्रोफेसर नीलम दुबे तथा उत्तर प्रदेश राज्य पुरस्कृत डॉ विभा शुक्ला ने आए हुए समस्त लोगों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा रहा उदयप्रताप सिंह का परिवार

भारतीय जनता पार्टी के मुंबई प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह का पूरा परिवार किंग्स सर्कल, माटुंगा स्थित उनके आवास पर दो दिनों तक स्थापित गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में लगा रहा। अनेक गणमान्य लोगों ने भी उनके घर पहुंच कर गणपति बप्पा के दर्शन किए। उदय प्रताप सिंह के साथ अभिषेक मनोजकुमार, पंडित नीमेश द्विवेदी, अक्षिता, निरंतरता, शिवांशराज, आरीत, आकांक्षा, पुजा, पूनम, सुनीता, शिवांगी, मिताली रवीश, संध्या राकेश दो दिनों तक सुबह शाम गणपति बप्पा की आरती और पूजा में तल्लीन रहे। कल देर शाम पूरे परिवार ने धूमधाम के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button