शिक्षा-रोजगार

गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए मुख्याध्यापिका किरन सिंह का सम्मान

जौनपुर। भारत गांवों का देश है। भारत की आत्मा गांवों में बसती है। यही कारण है कि गांवों के समग्र विकास के बिना देश का विकास अधूरा माना जाता है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश में गांवों की हालात में व्यापक परिवर्तन हुआ है। स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा में काफी सुधार दिखाई दे रहा है।

जौनपुर के विकासखंड बक्सा में स्थित कंपोजिट  विद्यालय, मयंदीपुर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए आस-पास के गांवों में एक मिसाल माना जाता है। पहली से आठवीं कक्षा तक चलने वाले इस विद्यालय में करीब 500 विद्यार्थी उत्कृष्ट शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय में सीसीटीवी की सुविधा के साथ-साथ स्मार्ट क्लास और स्मार्ट टीवी की सराहनीय व्यवस्था की गई है। स्कॉलरशिप परीक्षा में यहां के 6 विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर टॉप टेन में जगह बनाई है। विद्यालय को मिल रही कामयाबी और लोकप्रियता का प्रमुख कारण यहां समर्पित भावना के साथ बच्चों को सुशिक्षित कर रही मुख्याध्यापिका श्रीमती किरन सिंह को जाता है।

मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के उपशिक्षणाधिकारी रहे अशोक मिश्र ने कल किरन सिंह के घर पर जाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, दैनिक जागरण के पत्रकार प्रमोद पांडे, समाजसेवी सुरेश तिवारी और किरन सिंह के पति सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button