सूरत

आढ़तीया कपड़ा एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन कल, फागुन महोत्सव में रंगेगा सूरत

फूलों की होली, संगीत संध्या और पारंपरिक व्यंजनों के साथ प्रेम-सौहार्द का संदेश

सूरत में आढ़तीया कपड़ा एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी होली स्नेह मिलन एवं फागुन महोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार, 28 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मानदरवाजा स्थित 205, राजहंस इम्पीरिया, सोमोलाई मंदिर के सामने दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा।

रंगों के पावन पर्व होली को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ मनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में फूलों से होली खेलने की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी लोग बिना किसी बैर-भाव के खुशियों के रंग में सराबोर हो सकें।

एसोसिएशन के प्रमुख प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि फागुन महोत्सव में जयपुर के प्रख्यात गायक अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। गीत-संगीत के साथ पारंपरिक होली उत्सव का माहौल तैयार किया जाएगा, जिससे उपस्थित लोगों को सांस्कृतिक उल्लास का अनुभव होगा।

कार्यक्रम में ठंडाई और पारंपरिक स्वादिष्ट अल्पाहार की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने समाजजनों से परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लेकर फूलों की होली खेलने, आपसी प्रेम बढ़ाने और इस पर्व को यादगार बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button