शिक्षा-रोजगारसूरत

कुनबी पाटिल समाज सूरत द्वारा समाज के चमकते सितारों का सम्मान

सूरत के कुनबी पाटिल समाज के सभी छात्र जिन्होंने शैक्षणिक वर्ष 2022/23 में कक्षा 10 में 75% से अधिक अंक और कक्षा 12 विज्ञान में 60% से अधिक अंक और कक्षा 12 कला और वाणिज्य में 70% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। सूरत 25 जून को डिंडोली ओम नगर स्थित उमिया माता वाडी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

आयोजक  दीपक आर पाटिल ने बताया कि समाज के ऐसे चमकते सितारों का उत्साह बढ़ाने और समाज को एक-दूसरे का समर्थन करने और प्रेरित करने के उद्देश्य से 2018 से हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को अपना नाम आयोजकों के पास दर्ज कराना होता है ताकि पूरी सूची बनने के बाद प्रत्येक बच्चे के लिए उसके नाम के साथ एक बैज और प्रमाण पत्र बनाया जाए और कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से सम्मान के साथ छात्रों को बैज और प्रमाण पत्र दिया जाए। .

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 जून थी। इनमें 151 स्टूडेंट्स ने अपना नाम रजिस्टर कराया था। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, क्योंकि बच्चों की सफलता में स्कूल और कक्षा के योगदान से अधिक उनके माता-पिता के योगदान होता है, इसलिए बच्चों के साथ-साथ माता-पिता को भी सन्मानित किया गया। साथ ही कुनबी पाटिल समाज द्वारा संचालित निःशुल्क लोक रक्षक भर्ती वर्ग में योगदान देने वाले सभी लोगों का सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ-साथ  छोटूभाई पाटिल, एड. सुभाष चौधरी,  शालिग्राम निकम (बापू), नगरसेवक भाईदास पाटिल पूर्व नगरसेवक विनोद नाना, विनोद पवार, भरत बोरसे, मुकेश पाटिल और बड़ी संख्या में समाज के नेता उपस्थित थे।

कार्यक्रम की तैयारी में दीपक आर पाटिल, सुनील पाटिल, भास्कर पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, श्यामकुमार पाटिल, प्रमोद सालुंखे, अनिल पाटिल, अरविंद पाटिल, सुनील पाटिल भास्कर पाटिल, संदीप सूर्यवंशी, अंकुश पाटिल, प्रशांत पाटिल, चंदू पाटिल सभी 25 दिनों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे थे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का उत्साह देख आयोजक भी उत्साह में दिखे।

आयोजकों की ओर से समाज के सभी नेताओं ने अभिभावकों के प्रति आभार जताया और बच्चों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक  संगीता ताई पाटिल ने सभी विद्यार्थियों को उपहार भेजकर शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button