
Horoscope 9 July 2022 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मेष : व्यापार में किसी सहकर्मी या रिश्तेदार से तनाव हो सकता है, धैर्य रखें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, नहीं तो आज दिया गया धन वापस मिलने की संभावना कम होगी।
वृष : छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई करने, कार्यों में एकाग्रता बनाए रखने के लिए समय अच्छा है। वाणी की कोमलता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका स्वभाव प्रेरणादायी रहेगा।
मिथुन :धार्मिक कार्यों में थोड़ा खर्चा होगा, लेकिन इससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। व्यापार की दिशा में सकारात्मक बदलाव आपको सफलता की ओर ले जाएगा और विरोधियों की बातों से मुक्ति मिलेगी।
कर्क : आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे और भाइयों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक सहयोग मिलेगा और रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। पारिवारिक धन में वृद्धि होगी और विरोधी परास्त होंगे।
सिंह : राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलदायी होंगे, अच्छा जन सहयोग प्राप्त होगा। आपको सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा और भविष्य में आपको उनसे अच्छा लाभ मिलेगा।
कन्या : सफल व्यावसायिक योजनाएँ आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएँगी और आपके सभी प्रयासों में सहायक होंगी। पारिवारिक समस्याएं खत्म होने और महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने से आपका दबदबा बढ़ेगा।
कुंभ : मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और डॉक्टर से जांच कराएं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ धन में वृद्धि के संकेत मिलेंगे।
मीन :चिकित्सा पेशेवरों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होता रहेगा। प्रेम जीवन में अत्यधिक अपेक्षाएं निराशा का कारण बन सकती हैं। आपके भाई की आर्थिक स्थिति आपको खुश रखेगी और आपका बोझ कम होगा।