
सूरत में रेप वीथ मर्डर केस में दोषी को फांसी की सजा, सह आरोपी को आजीवन कैद
सूरत में रेप वीथ मर्डर केस में दोषी को फांसी की सजा सुनाई गई। जिसमें दोषी हर्ष गुर्जर को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है और सहआरोपी हरिओम गुर्जर को आजीवन कैद की सजा सुनाई है। इसमेमं पांडेसरा में माता- पुत्री पर दुष्कर्म के बाद हत्या की थी और साल 2018 में पांडेसरा में घटना घटी थी।
गौरतलब है कि 6 अप्रैल 2018 को भेस्तान सांई फकीर क्रिकेट ग्राउंड के पास 11 साल की किशोरी की लाश मिली थी। जिसके साथ दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस बीच 6 दिन बाद सचिन मगदल्ला हाइवे पर एक महिला की लाश मिली थी। जिसका गला घोंटकर हत्या की गई थी। सीसीटीवी आदि मशक्कत के बाद पुलिस काले कलर की कार में आकर लाश को कोई फेंककर जाने की बात सामने आयी थी।
हालांकि आरोपी ने हत्या के बाद माता और बेटी की लाश को अलग अलग जगहों पर फेंका था। घटना के दिन आरोपी ने मां के साथ मारपीट कर चालू कार में बेटी की नजरों के सामने दुपट्टा से फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी थी। नाबालिग के साथ क्रूरतापूर्वक उसके गुप्तांग में लकड़ी डालकर हत्या कर दी थी। माता और बालिका की लाश अलग अलग जगहों से मिली थी।