
धर्म- समाज
वेसू में श्री राम भक्त मंडल सदस्यों ने श्री राम कथा स्थल पर किया विशेष संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ
श्री राम भक्त मंडल सूरत की ओर से मंगलवार 21 दिसंबर को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा वेसू में आयोजित श्री राम कथा स्थल पर सामूहिक श्री सुन्दर काण्ड का पाठ मंडल के सीमित सदस्यों ने पूरे विधि-विधान से परिवार सदस्यों के साथ सोशल डिसटेसिंग एवं प्रशासनिक निर्देशो के अनुसार विशेष पाठ किया।
इस अवसर पर मंडल सदस्यों एवं मौजूद भक्तों ने श्री बालाजी महाराज से सम्पूर्ण मानव जाति के लिए स्वस्थ रहने ओर कोरोना के संकट से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।
मंडल के सुनील माहेश्वरी ने बताया कि श्री राम भक्त मंडल परिवार गत 25 वर्षों से भक्तों के निवास पर शनिवार को एवं विशेष अवसरों पर संगीतमय श्री सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन करता आ रहा है,उसी कड़ी में यह विशेष पाठ वेसू के अयोध्या धाम में श्री राम कथा स्थल पर पर किया गया।